google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

प्लास्टिक मुक्त सोजत की मुहिम तेज, 100 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त, ₹20 हजार से अधिक जुर्माना

पाली : नगर पालिका सोजत द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सख्त कार्रवाई जारी है। “सुरंगों सोजत – स्वच्छ सोजत” पहल के अंतर्गत बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अधिशासी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक नियमों का उल्लंघन करने वालों से ₹20 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है तथा 100 किलो से अधिक सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान केवल दंडात्मक नहीं, बल्कि जन-जागरूकता का भी हिस्सा है।

स्वास्थ्य निरीक्षक पूनम चंद और गोविन्द चौहान अभियान की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही दुकानदारों और आम नागरिकों को कपड़े एवं जूट के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

स्वच्छता एम्बेसेडर दिनेश उज्जवल ने शहरवासियों से “सुरंगों सोजत – स्वच्छ सोजत” संकल्प को मजबूत बनाने और सोजत को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। नगर पालिका प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों की अनदेखी करने वालों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लक्ष्य के साथ चल रहे इस अभियान में पालिका कर्मचारी ऋषि टाक, शाहरुख, रवि सहित स्वच्छता साथियों का भी अहम योगदान रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button