google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली का राजसखी मेला बना महिला सशक्तिकरण का मजबूत मंच, बिक्री पहुंची ₹7.62 लाख के पार

पाली : जिला प्रशासन और राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजसखी मेला महिला उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन का सशक्त मंच बनकर उभर रहा है। मेले में लगातार बढ़ती भीड़ और खरीदारी इसका प्रमाण दे रही है।

मेले के पांचवें दिन बाल विकास परियोजना, पाली की टीम ने मेले का भ्रमण किया। इस दौरान सीडीपीओ सुरभि चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला समूहों के साथ विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री और अन्य उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने स्टालों से खरीदारी कर महिलाओं का उत्साहवर्धन भी किया।

मेले की लोकप्रियता का अंदाजा बिक्री के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। 24 फरवरी को कुल बिक्री ₹2,73,987 दर्ज की गई, जबकि पिछले चार दिनों में कुल संचयी बिक्री ₹7,62,732 तक पहुंच गई है। यह बढ़ती बिक्री स्वयं सहायता समूहों की मेहनत और मेले की सफलता को दर्शाती है।

इस अवसर पर सुरभि चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण महिलाओं को उनके उत्पादों के लिए सीधा बाजार उपलब्ध कराते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और आर्थिक भागीदारी मजबूत होती है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर महिला समूहों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button