google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : छात्राओं ने ओम आश्रम में सीखा योग, संस्कृति और जीवन कौशल

पाली : शिवाजी नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र पाली की छात्राओं ने गुरुवार को व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक भ्रमण कर आध्यात्म, संस्कृति और जीवन कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। राज्य सरकार की स्किल आधारित शिक्षा पहल के अंतर्गत ब्यूटी एवं हेल्थ ट्रेड की छात्राओं को जाडन स्थित ओम आश्रम का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

संस्था प्रधान दौलाराम मेघवाल ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़ाकर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। आश्रम में छात्राओं ने ओम आकार में निर्मित मंदिर की अद्भुत वास्तुकला को देखा और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को निकट से समझा। इस दौरान छात्राओं ने भक्ति सागर में प्रार्थना कर योग, ध्यान और आध्यात्म से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान छात्राओं को सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी विशेष अवसर मिला। शिविर प्रभारी अर्जुन सिंह चौहान एवं प्रियांशी सैनी ने बताया कि छात्राओं ने मंदिर परिसर में श्रमदान करते हुए विदेशी पर्यटकों से संवाद स्थापित किया। राजस्थानी भाषा में अपना परिचय देकर छात्राओं ने उन्हें स्थानीय संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराया, वहीं विदेशी नागरिकों से उनके देश की जीवन शैली और रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

इस शैक्षणिक भ्रमण में उप प्रधानाचार्य लेखनी शर्मा सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और व्यावहारिक शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button