google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : 6 मार्च को निकलेगी भव्य खाटू श्याम निशान यात्रा, शहरभर के श्रद्धालु होंगे शामिल

पाली। शहर में आस्था और भक्ति का उत्सव एक बार फिर सजने जा रहा है। आगामी 6 मार्च, शुक्रवार को चौदहवीं भव्य खाटू श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा संघ के गिरीश गोयल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खाटू श्याम जी की निशान यात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी।

यह भव्य यात्रा सुबह 8:15 बजे गीता भवन से प्रारंभ होगी, जिसमें शहरभर के श्याम प्रेमी, माताएं, बहनें और बच्चे हाथों में श्याम पताका लेकर बैंड-बाजों के साथ शामिल होंगे। यात्रा गीता भवन से रवाना होकर सूरजपोल, सोमनाथ मंदिर, सराफा बाजार और गोपीनाथ जी मंदिर जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अग्रसेन भवन पहुंचेगी।

अग्रसेन भवन में बाबा खाटू श्याम का भव्य श्रृंगार किया जाएगा तथा ज्योत आरती के साथ भक्तिमय वातावरण में यात्रा का समापन होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी स्वरूप भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।

यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं और आयोजन को सफल बनाने में कैलाश गुप्ता, राजेश बिंदल, नीलम बंसल, नवरतन अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, पंकज गुप्ता, महेंद्र जयपुरिया, कमल जिंदल, पुनीत राठी, जितेंद्र अग्रवाल सहित सभी संघ सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। यह यात्रा शहर में धार्मिक एकता और भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button