google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली की छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज में सीखा मरीज उपचार का पूरा प्रोसेस, नर्सिंग अधिकारियों से पूछा — ‘सबसे पहले कौनसी दवाई देते हैं?’

पाली : शिक्षा को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ते हुए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र की छात्राओं ने राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं बांगड़ चिकित्सालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने नर्सिंग अधिकारियों से चिकित्सा प्रक्रिया से जुड़े कई जिज्ञासापूर्ण सवाल पूछे — जैसे अस्पताल में मरीज आने पर सबसे पहले क्या किया जाता है और उपचार की शुरुआत कैसे होती है।

संस्था प्रधान दौलाराम मेघवाल ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक जानकारी देने के उद्देश्य से अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, हड्डी विभाग, स्त्री एवं प्रसूति वार्ड, आई वार्ड, एक्स-रे केंद्र, रक्त बैंक तथा नाक-कान-गला विभाग सहित कई इकाइयों का निरीक्षण किया।

इस दौरान नर्सिंग अधिकारी देवेंद्र मौर्य, दिलीप भाटी, चेतन प्रकाश, सुरेश बेनीवाल और धर्मेंद्र वागोरिया ने छात्राओं को चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने मरीज की जांच, प्राथमिक उपचार, चिकित्सा उपकरणों के उपयोग और अस्पताल की कार्यप्रणाली को डेमो के माध्यम से समझाया।

मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि भ्रमण के दौरान छात्राओं को उप स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की कार्यशैली से भी अवगत कराया गया। नर्सिंग अधिकारी देवेंद्र मौर्य ने उपचार प्रक्रिया में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों का प्रदर्शन करते हुए छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।

इस अवसर पर शिविर प्रभारी अर्जुन सिंह चौहान, प्रियांशी सैनी, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, आशा राठौड़, तरुण वागोरिया, कीर्तिमान, गुंजन परिहार, चंदा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। यह शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र को समझने का एक महत्वपूर्ण अनुभव साबित हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button