google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान ऑप्टीशियन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, पाली में तेजपाल जैन बने जिलाध्यक्ष

पाली : ऑप्टिकल व्यापार से जुड़े पेशेवरों को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राजस्थान ऑप्टीशियन एसोसिएशन की वर्ष 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन के मुख्य सलाहकार आनन्द महरवाल और अध्यक्ष शान्तिस्वरूप महरवाल की अध्यक्षता में हुए इस गठन के तहत पाली जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं मणिधारी ऑप्टीकल के संचालक तेजपाल जैन को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संभागीय अध्यक्ष श्रीपाल जैन ने बताया कि तेजपाल जैन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर ऑप्टिकल व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा संगठनात्मक विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा। साथ ही जिला कार्यकारिणी का भी शीघ्र गठन किया जाएगा।

तेजपाल जैन की नियुक्ति पर पाली सहित आसपास के क्षेत्रों से जुड़े व्यापारियों और सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में पुनमचंद चौहान, मोहन मोटवानी, धर्मपाल जैन, योगेश चौहान, सन्नी जैन, विनोद चौहान, हरीश मघनानी, इन्द्रसिंह विनायक (सुरमेपुर), महेन्द्र (फालना), प्रवीण, रमजान (पाली), महेन्द्र (खिंवाड़ा), देवेन्द्र (सोजत), दिनेश, विनोद (सोजत रोड) तथा रामसिंह (जैतारण) सहित कई सदस्य शामिल रहे। नई नियुक्ति को पाली जिले में ऑप्टिकल व्यवसाय के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button