google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

अजमेर में प्रधानमंत्री की सभा को लेकर पाली भाजपा सक्रिय, कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार

पाली। भारतीय जनता पार्टी महाराणा प्रताप मंडल एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला पाली की संयुक्त बैठक शुक्रवार को राजेंद्र नगर में आयोजित हुई। बैठक में 28 फरवरी को अजमेर में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में अधिकतम कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रवक्ता रामलाल चौहान ने बताया कि सभा में पाली से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी की गई है। निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी को सुबह 6 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों — अंबेडकर नगर, शिवाजी नगर, सीबीआई चौराहा, रेलवे स्टेशन, सर्वोदय नगर, राजेंद्र नगर, आनंद नगर, हाउसिंग बोर्ड, सुभाष नगर और भटवाड़ा सहित अन्य स्थानों से बसों के माध्यम से सैकड़ों कार्यकर्ता अजमेर के लिए रवाना होंगे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल नगर परिषद के पूर्व उपसभापति मूलसिंह भाटी, जिला प्रवक्ता त्रिलोकराम चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री गणपत मेघवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, द्वारका प्रसाद जावा, मानवेंद्र सिंह भाटी, गुमान सिंह रावत, कैलाश गौड़, तुलसीराम चौहान, राकेश बोहरा, डॉ. दिलीप सिंह सहित महिला मोर्चा की नीलू कटारिया, रेखाकंवर भाटी, नैना व्यास, सुमन सेन, प्रमिला परमार और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और अधिकाधिक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प भी लिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button