google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

हाईवे पर स्वास्थ्य सुरक्षा, ट्रक चालकों को अब घर बैठे मिलेगा मुफ्त डॉक्टर परामर्श

रोहट (पाली)। सड़क परिवहन क्षेत्र में कार्यरत वाहन चालकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। इस पहल के तहत ट्रक चालकों और उनके परिवारों को अब Apollo Hospitals के विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

जोधपुर–पाली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सतगुरु ढाबे पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रकर्स के लिए विशेष मेडि-हेल्पलाइन नंबर 1800 102 3681 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से चालक 24×7 सीधे डॉक्टरों से टेलीफोन पर स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त कर सकेंगे।

इस सेवा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चालक सड़क पर रहते हुए या घर पर बिना अस्पताल पहुंचे समय पर उचित चिकित्सा मार्गदर्शन ले सकें। इसके लिए हाईवे के होटल, पेट्रोल पंप, ढाबों और ट्रक लेआउट क्षेत्रों में जागरूकता पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित स्वास्थ्य परामर्श से न केवल चालकों का स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लाने में मदद मिलेगी। स्वस्थ चालक ही सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कर सकता है।

यह पहल हजारों ट्रक चालकों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत साबित होगी, जो लंबे समय तक सड़क पर रहने के कारण अक्सर समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाते हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button