google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

एआई से लेकर सी.वी. रमन तक… आईटीआई पाली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर युवाओं में जगी वैज्ञानिक सोच

पाली : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ पाली द्वारा राजकीय आईटीआई में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ना रहा।

जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि इस अवसर पर युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नवीनतम तकनीकों के साथ महान वैज्ञानिक C. V. Raman के योगदानों से अवगत कराया गया। उन्होंने युवाओं को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान अनुदेशक नरेश कुमार ने “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को उत्प्रेरित करना” विषय पर संबोधित करते हुए भारतीय महिला वैज्ञानिकों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और युवाओं को विज्ञान में महिलाओं की भूमिका को समझने का संदेश दिया। इस अवसर पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आईटीआई प्रभारी अनिल दत्त हर्ष सहित देवेन्द्र सिंह, भरत कुमार, प्रवीण कुमार, मानवेंद्र सिंह, महेश कुमार, अजय चौधरी सहित अन्य कार्मिकों ने सक्रिय सहयोग दिया। यह आयोजन युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button