google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सीरवी वॉलीबॉल प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी शुरू, आईपीएल तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन

पाली : सीरवी नवयुवक सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने जा रही सीरवी वॉलीबॉल प्रीमियर लीग – फर्स्ट सीजन 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतियोगिता के आधिकारिक पत्रक का विमोचन आज समिति पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। पत्रक को कुमकुम से स्वास्तिक अंकित कर मां आई माता जी के चरणों में अर्पित किया गया।

समिति सचिव प्रवीण परिहार ने बताया कि यह प्रतियोगिता समाज के युवाओं में खेल भावना, शारीरिक सुदृढ़ता एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

समिति अध्यक्ष दिनेश परिहार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन आवश्यक है। वहीं खेल प्रभारी राजाराम ने जानकारी दी कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 1, 2 और 3 मई 2026 को आयोजित होगी, जिसमें देशभर से सीरवी समाज के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए समिति द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके पश्चात 15 अप्रैल 2026 को आईपीएल की तर्ज पर फ्रेंचाइजी मालिकों द्वारा खिलाड़ियों का ऑक्शन कर टीमों का गठन किया जाएगा।

बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चौधरी, सीरवी महासभा महासचिव भंवरलाल किसान केसरी, परगना समिति उपाध्यक्ष पुनाराम राठौर, जनता कॉलोनी अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, सेवा समिति कोषाध्यक्ष अमराराम राठौड़, छात्रावास प्रबंधक रमेश करनवा, समिति कोषाध्यक्ष गोपाल काग सहित कई पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगी, बल्कि समाज के युवाओं को एकजुट कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button