सद्भावना सप्ताह में खेल का रोमांच, सेमीफाइनल में जीते मुकाबले, रविवार को फाइनल

पाली : स्वर्गीय सुश्री पुष्पा जैन स्मृति संगठन द्वारा आयोजित सद्भावना सप्ताह के तहत शुक्रवार को पुरुष एवं महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
पुरुष वर्ग के मुकाबलों में महाराणा प्रताप मंडल की टीम ने पहले मैच में सोमनाथ मंडल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मुकाबले में भी महाराणा प्रताप मंडल ने रोहट टीम को मात देकर अपनी मजबूत दावेदारी साबित की।
महिला वर्ग में जयवंता टीम और माँ पार्वती टीम के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जयवंता टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और फाइनल में स्थान बनाया।
समिति सचिव रितेश छाजेड़ ने बताया कि पुरुष और महिला दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले रविवार को शाम 6 बजे आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति ललित प्रितमानी, अशोक बाफना, शिवप्रकाश प्रजापत, मुकेश नाहर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन में प्रायोजकों के रूप में महेंद्र कुमार, नरेश कुमार तलेसरा, श्याम परिवार, ऑर्किड्स स्कूल परिवार सहित अन्य सहयोगियों ने सहभागिता निभाई।
समिति की हुकमी देवी सोनी एवं नीतू अमरनानी ने बताया कि अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष उगमराज सांड, जितेंद्र भंसाली, दिलीप मेवाड़ा, रामचंद्र तोषावरा, नरेंद्र तिवारी, अन्नू सोलंकी, आशीष तिवारी, रामलाल चौहान, नीलू कटारिया, सुमन सैन, नयना व्यास, प्रमिला परमार, रेखाकंवर भाटी एवं सिंधुकंवर सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। अब रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।



