google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

होली मिलन के साथ BCM ग्रुप ने रखी रेजीडेंसी सोसायटी भवन की नींव, 43वीं कॉलोनी BCM एन्क्लेव भी लॉन्च

पाली : शहर में रविवार को BCM ग्रुप द्वारा भव्य होली मिलन समारोह के साथ BCM रेजीडेंसी सोसायटी भवन की नींव रखी गई। इस अवसर पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व चेयरमैन महेंद्र बोहरा, प्रदीप हिंगड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी, कांग्रेस नेता महेश जोशी, एडवोकेट तरुण मेहता सहित बसंत शर्मा, अशोक बाफना, रमेश परिहार, मूलचंद संकलेचा, अनिल मेहता, अशोक तलेसरा, संदीप गदिया और कानराज संकलेचा मौजूद रहे।

BCM ग्रुप के संचालक मगराज जैन ने बताया कि रेजीडेंसी परियोजना में सोसायटी ऑफिस के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया है। लगभग 2500 प्लॉट की इस आधुनिक आवासीय कॉलोनी के प्रबंधन को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सोसायटी भवन का निर्माण किया जा रहा है। उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में BCM ग्रुप के विकास कार्यों की सराहना की।

समारोह के दौरान होली मिलन कार्यक्रम में राजू पंडित पार्टी द्वारा फाग गीतों की प्रस्तुति दी गई। गुलाब के फूलों के साथ पारंपरिक अंदाज में होली मनाई गई, जिससे वातावरण उत्सवमय बन गया।

इस मौके पर BCM ग्रुप की प्लॉट बुकिंग एडवांस योजना का पहला ड्रॉ भी निकाला गया, जिसमें चार फ्लैट उपहार स्वरूप दिए गए। विजेताओं में — रीना राठौड़ (उम्मेदपुर), हेमलता पंवार (पाली), प्रकाश कुमार (सुमेरपुर), राकेशचंद (सोजत) शामिल रहे।

साथ ही BCM ग्रुप की 43वीं कॉलोनी BCM एन्क्लेव, बम्बलाई रोड का शुभारंभ मूलचंद संकलेचा, सुरेश शर्मा, अनिल मेहता और मगराज जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन पारस भाटी अंजाना ने किया। होली के रंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नई परियोजनाओं की घोषणा के साथ यह आयोजन उत्साह और विकास के संदेश के रूप में यादगार रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button