google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

वार्ड 50 के विकास को लेकर बनी सर्वोदय नगर विकास समिति, राकेश बोहरा सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत

पाली : शहर के वार्ड संख्या 50 में क्षेत्रीय विकास एवं जनहित के मुद्दों को संगठित रूप से प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार, 01 मार्च को सर्वोदय नगर विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वोदय नगर के विभिन्न समाज वर्गों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। सर्वसम्मति से राकेश बोहरा को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

समिति के प्रवक्ता रामलाल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड में लंबे समय से विभिन्न विकास कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए एक सशक्त मंच के रूप में समिति का गठन किया गया है, जो क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी।

अध्यक्ष पद संभालने के बाद राकेश बोहरा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा भी की।

घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष: राकेश बोहरा, कोषाध्यक्ष: अश्विन सिंगाडिया, महासचिव: मुकेश कुमार जागरीवाल
संरक्षक मंडल: गणपत भदौरिया, मोहनलाल लक्षकार, विजयकुमार बालोटिया, शंकरलाल जागरीवाल, ओमप्रकाश भट्ट, गोवर्धनलाल सिंगारिया, किशनलाल सोलंकी, भभुताराम राणावत, श्रवण तंवर
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: रोहित कच्छवाहा, वासुदेव लक्षकार, बाबूलाल चौहान, जगदीश लौहिया, गोपाल यादव, धर्मेन्द्र बैरवा
उपाध्यक्ष: कैलाश भंसाली, दौलत खन्ना, छगनलाल प्रजापत, लक्ष्मण बैरवा, रामाकिशन लक्षकार, सुरेश खिची
सचिव: गोविन्द तुनगरिया, शंकरलाल बोस, महेंद्र बोरेसा
सह-कोषाध्यक्ष: विनोद भंसाली
संगठन मंत्री: डायाराम बोस, सुभाष तुंगारिया, हरीश बोस
प्रचार मंत्री: सतीश लोहिया, अशोक कुलदीप, रामलाल चौहान
कार्यकारिणी सदस्य: निरंजन बोरेसा, कुमार परमार सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के गठन से क्षेत्रवासियों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अध्यक्ष राकेश बोहरा ने विश्वास दिलाया कि वार्ड के मूलभूत मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाकर समाधान की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button