google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली के प्रमोद भंसाली बने भारतीय जैन संगठना के संभागीय महासचिव, राज्य अधिवेशन में हुआ मनोनयन

पाली : सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय युवा समाजसेवी प्रमोद भंसाली को भारतीय जैन संगठना के राज्य अधिवेशन में संभागीय महासचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संभागीय मीडिया हेड चिराग कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संभागीय अध्यक्ष रमेशचंद बरडिया की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष श्रवण दुग्गड़ एवं प्रदेश सचिव आतिश लोढ़ा ने प्रमोद भंसाली को महासचिव पद पर मनोनीत किया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर सांखला, राष्ट्रीय महासचिव पंकज चौपड़ा तथा मैनेजिंग डायरेक्टर कोमल जैन ने साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। वहीं प्रदेश महिला अध्यक्ष लता ललवानी और सचिव ऋतु मेहता ने दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी गौरव सालेचा ने बताया कि इस मौके पर पार्षद विकास बुबकिया, नरेश मेहता, संभागीय पदाधिकारी दिनेश बोहरा (सांचोर), मूलचंद संकलेचा, लवकेश कोठारी, अनिता तलेसरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रमोद भंसाली के मनोनयन पर श्रीसंघ सभा अध्यक्ष विनय भंसाली, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, उगमराज सांड, विनय बम्ब, मांगीलाल मुणोत सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। भंसाली के महासचिव बनने से संगठन की संभागीय गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button