पाली में सतरंगी होली का उत्साह, एसपीएन गणपति मंडल के ‘हुडदंग 2026’ में फाग गीतों पर झूमे लोग

पाली : शहर में होली पर्व के अवसर पर एसपीएन गणपति नवयुवक एवं महिला मंडल की ओर से पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ ‘हुडदंग 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में रंग, संगीत और नृत्य के साथ होली की खुशियां मनाई गईं।
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि मंडल की ओर से सबसे पहले पारंपरिक विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। इसके बाद दूसरे दिन धुलंडी के मौके पर ‘हुडदंग 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से लोकप्रिय फाग गीतों और होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर माहौल को पूरी तरह रंगमय बना दिया। “बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी”, “रंग लेकर खेलते, गुलाल लेकर खेलते”, “जोगी जी वाह”, “झनकारो झनकारो बड़ा प्यारा लागे रे थ्यारो झनकारो” जैसे गीतों पर उपस्थित लोगों ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर भगवान दास बाबानी, विनोद बाबानी, राजेश टेलर, अंशुल शर्मा, रामलाल टेलर, हिमांशु बाबानी, भव्य बाबानी, मुकेश सिंह सिसोदिया, हनुमान सिंह भाटी सहित कई लोग मौजूद रहे।

महिला मंडल की ओर से रेणु कंवर, सुषमा मालगवा, कमला गांधी, कमला देवी बाबानी, राजकुमारी परिहार, भारती बाबानी, महक बाबानी, पुष्पा देवी लखारा, उषा लखारा, पुष्पा देवी मालगवा, सीता देवी मालगवा, रिया बाबानी, मधु लश्करी सहित कई महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।
इसके अलावा वोट बाईसा ब्रांड एम्बेसडर तनुश्री कंवर, विद्या देवी राजपुरोहित, अनीता राजपुरोहित, खुशबू राजपुरोहित, रेणु कंवर राणावत, मेघा बारूपाल, उमा शर्मा, अनीता शर्मा, प्रेरणा बाबानी और निशिता बाबानी सहित कई लोगों की उपस्थिति रही। रंगों और उमंग से सराबोर इस आयोजन ने होली के पर्व को और अधिक यादगार बना दिया। स्थानीय लोगों ने इसे सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का सुंदर उदाहरण बताया।



