google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में कैलाश चंद्र राठौड़ ने संभाला जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी का पद, साक्षरता में नवाचार लाने की कही बात

पाली : निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के आदेशानुसार जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापन किए जाने के बाद कैलाश चंद्र राठौड़ ने पाली में जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद राठौड़ ने कहा कि जिले में साक्षरता के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि साक्षरता अभियान को प्रभावी बनाकर अधिक से अधिक लोगों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर कई शिक्षा अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इनमें सहायक निदेशक महात्मा गांधी प्रकोष्ठ ललित देव शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक तेज सिंह पंवार, एसीबीईओ देवेंद्र प्रसाद डाबी, पूर्व एसीबीईओ श्याम सिंह चारण, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष मुकेश बोहरा सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, अनिल नामा, विजय शर्मा, राजेश माथुर, भंवर सिंह चोटिला, दिनेश मीणा, राहुल परमार, शादाब आलम, देवी सिंह रावल, अरविंद सिंह पुनायता, मादाराम, विनोद पुन्नड़ और श्रीराम मीणा सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राठौड़ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिले में साक्षरता कार्यक्रमों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button