google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : 8 मार्च को ‘ASMITA लीग’ का आयोजन, महिला खिलाड़ियों के लिए होंगी एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं

पाली : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल खेलो इंडिया के अंतर्गत ASMITA (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) लीग का आयोजन 8 मार्च 2026 को किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता पाली के श्री बांगड़ स्टेडियम में सुबह 9 बजे से शुरू होगी, जिसमें जिले की महिला एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगी।

आयोजन में तीन आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं—13 वर्ष से कम, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग। इन वर्गों के प्रतिभागियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन और मनोरंजन के लिए रस्साकशी (नॉन-कम्पिटेटिव) जैसे रोचक खेल का भी आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। साथ ही यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button