google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

शिव कॉलोनी रावणा राजपूत समाज इकाई के अध्यक्ष बने सुरेन्द्र सिंह परिहार, सर्वसम्मति से हुआ चयन

पाली : पाली की शिव कॉलोनी स्थित रावणा राजपूत समाज इकाई में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में समाज के सदस्यों की सहमति से सुरेन्द्र सिंह परिहार को निर्विरोध इकाई अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं करण सिंह चौहान को उपाध्यक्ष तथा सुरेन्द्र सिंह नाहर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मीडिया प्रभारी के अनुसार नई कार्यकारिणी के चयन के बाद सभी पदाधिकारियों का समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर चन्द्र सिंह राठौड़, धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, भंवर सिंह गोयल, विक्रम सिंह सोलंकी सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समाज हित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button