होली पर सेवा की मिसाल, द्वारकाधीश सेवा समिति ने गौ माता को खिलाया चारे का प्रसाद

पाली : होली के पावन पर्व पर जहां एक ओर लोग रंग-गुलाल और उत्सव में व्यस्त रहते हैं, वहीं पाली में श्री द्वारकाधीश सेवा समिति ने सेवा और करुणा की अनूठी मिसाल पेश की। समिति व भामाशाहों के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस बार भी गौ माता को चारे का प्रसाद खिलाकर गौ सेवा का पुण्य कार्य किया गया।
समिति के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर तथा गौशालाओं में जाकर गौ माता को हरे चारे का प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता श्री द्वारकाधीश नगरी झीतरा पहुंचे, जहां गौशाला में गायों को चारा खिलाकर भगवान द्वारकाधीश के दर्शन किए।
समिति के सदस्यों का कहना है कि होली जैसे पावन अवसर पर गौ सेवा करना भारतीय संस्कृति की परंपरा का हिस्सा है और इससे समाज में सेवा, करुणा और धर्म के प्रति आस्था का संदेश जाता है।
इस सेवा कार्य में मनीष दवे, तरुण शर्मा, तरुण सोनी, कमलेश प्रजापत, संदीप व्यास, संदीप दवे, ललित सोनी, जीतू सोनी, गिरीश सोनी, नंदू सोनी, हितेश सोनी, मदनलाल, राजेंद्र प्रजापत, पवन सोनी, मुकेश सोनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। समिति ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा और गौसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।



