google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली आरटीओ ने कमाए 298 करोड़, राजस्व वसूली में प्रदेश में आठवें स्थान पर पहुंचा रीजन

पाली : प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (आरटीओ) पाली ने चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व अर्जन के मामले में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। विभाग को इस वर्ष 443 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसके मुकाबले अब तक 298 करोड़ रुपये की वसूली कर ली गई है।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश बैरवा ने बताया कि परिवहन विभाग के पाली रीजन के अंतर्गत पाली, जालोर और सिरोही जिले आते हैं। इन तीनों जिलों से मिलकर अब तक कुल 298 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है, जिसके आधार पर पाली रीजन ने प्रदेशभर में आठवां स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि पिछले वर्ष की तुलना में और बेहतर रही है। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार करीब 11 प्रतिशत यानी लगभग 30 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विभाग की सक्रिय कार्यप्रणाली और निरंतर मॉनिटरिंग का परिणाम है।

आरटीओ बैरवा के अनुसार राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। अब तक आवंटित लक्ष्य का लगभग 82 प्रतिशत राजस्व प्राप्त किया जा चुका है और वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयास जारी हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button