खांगड़ी में 25–26 मार्च को घांची समाज का वार्षिक मेला व स्नेह मिलन समारोह, भजन संध्या और सम्मान समारोह होंगे आकर्षण

सुमेरपुर : सुमेरपुर उपखंड के खांगड़ी गांव में आयोजित होने वाले श्री क्षत्रिय घांची समाज महासभा के वार्षिक मेले व स्नेह मिलन समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को चारभुजा मंदिर प्रांगण में महासभा अध्यक्ष आनंद सोलंकी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आयोजन की रूपरेखा तय की।
बैठक के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष आनंद सोलंकी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मंशाराम परमार तथा समाज के वरिष्ठजनों की मौजूदगी में चारभुजा नाथ मंदिर और संत गोमाराम जी महाराज की समाधि स्थल पर आमंत्रण पत्रिका चढ़ाकर सामूहिक रूप से मेला महोत्सव एवं घांची समाज स्नेह मिलन समारोह की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया।
महासभा के सचिव सुरेश कुमार परमार ने बताया कि 25 मार्च को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन गायक जोग भारती और भजन गायिका आकृति मिश्रा सहित नृत्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं 26 मार्च को मुख्य मेला और स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा, जिसमें समाज के भामाशाहों व अतिथियों का सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत और पाली विधायक भीमराज भाटी के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन के तहत 25 मार्च को भोजन प्रसादी रतनलाल-खीमाराम बालोतरा द्वारा तथा 26 मार्च को मुख्य भोजन प्रसादी का लाभार्थी घांची समाज संस्थान आठ गांव खांगड़ी पारा रहेगा। इसके अलावा अल्पाहार मूलाराम मिश्रीमल भाटी (पाली), जल व्यवस्था गणेश पदमा राम गहलोत (सुमेरपुर), स्मृति चिन्ह चिमना राम और हजारीमल डेडा, साफा-चूंदड़ी प्रकाश हीराराम सोलंकी, भजन संध्या के लाभार्थी मोहन मालाजी परिहार (सुमेरपुर), टेंट व्यवस्था मोदी मुकेश और मनीष सोलंकी (चाणोद) तथा लाइट डेकोरेशन रमेश कुमार राठौड़ (सुमेरपुर) द्वारा की जाएगी।
इसके अलावा पूजा सामग्री गणाराम परिहार (नाडोल), मंदिर सजावट लच्छाराम परिहार (घाणेराव), गणपति स्थापना फूलाराम बोराणा (रानी), बैनर-होर्डिंग डॉ. आशीष मोदी (सुमेरपुर), वरघोड़े हिम्मत राम (चाणोद), माला द्वारा सम्मान पेमाराम परमार (साली), चाय-कॉफी व्यवस्था केसीबाई डुंगाजी (पोमावा), फिल्मांकन धन्नाराम परिहारिया (चाणोद) तथा रथ व्यवस्था अभिषेक परिहार (बंगलौर) सहित अन्य लाभार्थियों द्वारा संभाली जाएगी। बैठक के दौरान कई समाजबंधुओं ने भी आयोजन के लिए चढ़ावे की घोषणाएं की।
बैठक में खांगड़ी पारा अध्यक्ष खेताराम परिहार, कन्हैयालाल पंवार, हनुमान भाटी, लादूराम परमार, मंशाराम भाटी, भूराराम परमार, नरेंद्र गहलोत, जीवाराम गहलोत, सेसाराम भाटी, धन्नाराम सोलंकी, पुखराज चौधरी, मोहनलाल बोराणा, उम्मेदराम सोलंकी, देवाराम परमार, लादूराम भाटी, प्रभुराम मोरडू, नारायण भाटी, चेतन परमार, शंकर सोलंकी, दिनेश सोलंकी सहित कई कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
घांची समाज का यह वार्षिक मेला और स्नेह मिलन समारोह समाज में एकता, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच माना जाता है।



