google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, एडीएम ओम प्रभा ने फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं की प्रगति पर दिए सख्त निर्देश

पाली : जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा ने की, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में एडीएम ओम प्रभा ने राजउन्नति योजना, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, भूखंड आवंटन तथा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस दौरान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

बैठक में मेडिकल, सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), वन विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, पीएचईडी, शिक्षा विभाग के खेल मैदानों से संबंधित कार्यों, रसद विभाग की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, नगरीय निकायों और नगर निगम के लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गई।

इसके साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पेंशन सत्यापन, कृषि विभाग की योजनाएं, पशुपालन विभाग की मंगला पशु बीमा योजना, उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बीरजु गोपाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button