google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में विश्व हिंदू परिषद की विभाग बैठक संपन्न, रामोत्सव को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान

पाली : विश्व हिंदू परिषद की विभागीय बैठक सोमवार को मंडिया रोड स्थित ताड़केश्वर रामेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत केंद्रीय मंत्री एवं धर्मप्रसार के अखिल भारतीय सह प्रमुख उमाशंकर और प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी द्वारा राम दरबार और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।

बैठक के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री उमाशंकर ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज का संगठन है और वर्ष 1964 से समाज के बीच रहकर सेवा कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि आज भारत में एक लाख से अधिक गांवों तक विश्व हिंदू परिषद की गतिविधियां पहुंच चुकी हैं और परिषद से जुड़ा प्रत्येक कार्यकर्ता समाज और धर्म के लिए सेवा भाव से कार्य कर रहा है।

द्वितीय सत्र में प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी रामोत्सव कार्यक्रमों को लेकर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि रामोत्सव को ग्राम और प्रखंड स्तर तक व्यापक रूप से आयोजित किया जाए, ताकि समाज में सांस्कृतिक और धार्मिक जागरूकता बढ़े। उन्होंने पाली में आयोजित ऐतिहासिक हिंदू शंखनाद कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि उसी तरह रामोत्सव कार्यक्रम भी हर गांव में भव्य रूप से आयोजित किए जाएं।

बैठक में आगामी दुर्गावाहिनी वर्ग और परिषद वर्ग के आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस बैठक में पाली विभाग के अंतर्गत पाली, बाली और सोजत संगठन जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विभाग मंत्री शैतान सिंह बिरोलिया ने किया।

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक में प्रांत स्तर से सुरेश चौधरी, कुसुम थावानी, विनीता तनवानी, अनिल चौहान, भीमराज चौधरी सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा पाली जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, सोजत जिला मंत्री मांगीलाल गहलोत, जिला टीम से किशन सीरवी, संतोष वैष्णव, प्रियंका माली, रेखा सोलंकी, प्रकाश वैष्णव, विक्रांत सिंह, गणेशाराम कुमावत, परमेश्वर शर्मा, अभयवीर सिंह, सुनील लक्षकार, बाबूदास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में दुर्गेश चौहान, श्रवण भिलवाला, जीतू पंडित, दलपतसिंह भाटी, अजय वैष्णव, कुलदीप, गोविंद मेघवाल, जया कुमारी, ललिता दय्या और प्रकाश कंवर सहित पाली विभाग के अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और समाज सेवा के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button