google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व सांसद मूलचंद डागा की 38वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, दिव्यांग बच्चों के लिए की आर्थिक सहायता

पाली : पाली के पूर्व लोकप्रिय सांसद स्वर्गीय मूलचंद डागा की 38वीं पुण्यतिथि मंगलवार को पुराना बस स्टैंड स्थित डागा सर्किल पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डागा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जनसेवा से जुड़े कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम संयोजक पुलकित चंडालिया ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व सभापति मांगीलाल गांधी, सम्पतराज भण्डारी, प्रवीण कोठारी, महावीरसिंह सुकरलाई, नीलम बिडला, मदनसिंह जागरवाल, मोहन हटेला, केतन चंडालिया, एडवोकेट मुरलीमनोहर बोड़ा, प्रकाश मुथा, भंवर राव, कमरूद्दीन पठान, प्रकाश सांखला, आमीन अली रंगरेज और जीवराज बोराणा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय डागा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डागा परिवार की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई, जिससे कार्यक्रम को सामाजिक सेवा का स्वरूप मिला।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय मूलचंद डागा एक सच्चे, ईमानदार और कर्मठ जननेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन पाली जिले की जनता की सेवा में समर्पित कर दिया। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनकी पहली प्राथमिकता रहती थी, यही कारण है कि उन्हें ‘छत्तीस कौम के नेता’ के रूप में जाना जाता था। वक्ताओं ने कहा कि पाली की जनता उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकती। कार्यक्रम का संचालन मांगूसिंह दूदावत ने किया, जबकि अंत में केतन चंडालिया ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button