राजस्थान दिवस पर पाली में ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन, कॉलेज में भाषण-निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं

पाली : राजस्थान दिवस समारोह के तहत रविवार को पाली शहर में ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रन को रवाना किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रभा, सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, महेन्द्र बोहरा, सुनील भंडारी और त्रिलोक चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

रन में बालिया, बांगड़, सूरज, मधुरम स्कूलों के विद्यार्थी, स्काउट-गाइड, नेहरू युवा केन्द्र तथा विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रन डाक बंगला से प्रारंभ होकर अम्बेडकर सर्कल होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
इसी क्रम में राजस्थान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में राजकीय बांगड़ महाविद्यालय, पाली में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रभा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि पूर्व सहायक निदेशक सोहनलाल भाटी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, तलवारबाजी प्रदर्शन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें जिले के 15 राजकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम संयोजिका डॉ. उषा राठी ने बताया कि
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम विमला प्रजापत, द्वितीय युवराज और तृतीय उर्वशी रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम खुशी लखारा, द्वितीय प्रियवत सिंह और तृतीय हर्षिता राजपुरोहित व दिव्यांशु रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम भुवनेश तिवारी, द्वितीय लक्ष्मी राजपुरोहित तथा तृतीय नीतु वैष्णव, हर्षिता मोमल और गर्विता रहीं।

मुख्य अतिथि ओमप्रभा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ. मनीष लोठ और मंजु देवासी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य और मंत्रालयिक स्टाफ भी उपस्थित रहे।




