google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

व्यापारी ने गेहूं की बोरी में मिले 15 लाख के गहने मालिक को लौटाए, ईमानदारी की मिसाल

पाली जिले के खैरवा गांव से ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अनाज व्यापारी को गेहूं की बोरी में लाखों रुपये के गहने मिले, लेकिन उन्होंने बिना देर किए गहनों के असली मालिक को बुलाकर उन्हें सुरक्षित वापस लौटा दिया।

जानकारी के अनुसार खैरवा निवासी मांगू खान अनाज खरीदने-बेचने का कारोबार करते हैं। कुछ दिन पहले गांव के घिसाराम घाची गेहूं बेचने के लिए उनकी दुकान पर आए और गेहूं बेचकर चले गए। करीब 15–20 दिन बाद जब मांगू खान ने गेहूं की बोरी खोली तो उसमें गहनों से भरी एक थैली मिली।

गहने देखकर मांगू खान ने तुरंत घिसाराम घाची को फोन कर घर बुलाया। इसके बाद गांव के कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में करीब 15 लाख रुपये कीमत के गहने उनके असली मालिक को वापस सौंप दिए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मांगू खान की ईमानदारी की सराहना हो रही है। रमजान के पवित्र महीने में पेश की गई इस ईमानदारी की मिसाल की ग्रामीणों ने जमकर प्रशंसा की।

इस दौरान मुस्लिम समाज के नायब सदर वजीर खान कायमखानी, सरपंच प्रतिनिधि भरत सिंह, भगवत सिंह भाटी, सद्दाम पठान, शक्ति सिंह, अलादीन खान, हनीफ खान, बूंदु खान, सूजाराम सहित गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button