google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानों पर छापा, प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त

पाली : शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासनिक टीम ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए पॉलिथीन जब्त की गई।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे भविष्य में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े या अन्य वैकल्पिक थैलों का उपयोग करें।

यह कार्रवाई एसआई कानाराम और जमादार ललित के नेतृत्व में की गई। अभियान में WeVOIS (IEC) टीम से महेश और जुनैद सहित अन्य टीम सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

प्रशासन ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button