google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में जेसीआई इंडिया एलुमनी क्लब (JAC) का गठन, अनिल गुप्ता बने रीजन चेयरमैन

पाली। जेसीआई इंडिया जोन-5 के पूर्व जोन अध्यक्ष एवं पाली संरक्षक जेसी जिनेंद्र जैन के नेतृत्व में जेसीआई इंडिया एलुमनी क्लब (JAC) के पाली रीजन का गठन किया गया। स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जेसी अनिल गुप्ता को रीजन चेयरमैन, जेसी दिनेश मोहन शर्मा को सचिव और जेसी ललित शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित रीजनल चेयरमैन जेसी अनिल गुप्ता और कोषाध्यक्ष जेसी ललित शर्मा ने बताया कि जेसीआई इंडिया में 40 वर्ष तक के सदस्य ही पदाधिकारी बन सकते हैं। इसके बाद के पूर्व जेसीस को संगठन से जुड़े रखने और उनके अनुभव का लाभ समाज को देने के लिए जेसीआई इंडिया एलुमनी क्लब का गठन किया गया है। इसी क्रम में पाली रीजन में भी इस क्लब की स्थापना की गई है।

उन्होंने बताया कि यह क्लब व्यक्तित्व विकास, सामाजिक सेवा और विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देगा।
बैठक में संस्था की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें जेसी अरुण गुप्ता और जेसी लक्ष्मीकांत लाहोटी को उपाध्यक्ष, जबकि जेसी अजय मेहता और जेसी नवनीत लढ्ढा को सहसचिव बनाया गया।

इस अवसर पर जेसी जिनेंद्र जैन, जेसी मधुसूदन अग्रवाल, जेसी अजय मेहता, जेसी निर्मल जैन, जेसी आनंद सोलंकी, जेसी ओमप्रकाश भंडारी, जेसी शांतिलाल जैन, जेसी दीपक जैन, जेसी प्रवीण कुमार गोलेछा, जेसी अनिल फोफलिया, जेसी सुनील महेश्वरी, जेसी रवि बाहेती, जेसी भरत अग्रवाल, जेसी नवनीत लढ्ढा, जेसी प्रवीण धालीवाल, जेसी इंजीनियर अनिल गुप्ता, जेसी मनोज लखेरा, जेसी ओमप्रकाश वैष्णव, जेसी सुशील मुंदड़ा, जेसी रामअवतार अग्रवाल, जेसी ज्ञानचंद रेड, जेसी मुकेश बिंदल और जेसी मितेश मेहता सहित कई सदस्य और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button