google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक: कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने योजनाओं की प्रगति पर लिए अपडेट, मिशन हरियालो राजस्थान व बजट घोषणाओं पर दिए निर्देश

पाली : जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने मिशन हरियालो राजस्थान 2026-27 के तहत विभागवार पौधारोपण की तैयारियों और लक्ष्यों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही पंच गौरव योजना, राजस्थान दिवस के आगामी कार्यक्रमों, राज उन्नति योजना की प्रगति और युवा दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने राज्य बजट घोषणाओं और भूखंड आवंटन से जुड़े मामलों पर विभागवार जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

कलेक्टर ने बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पीएचईडी को जल आकलन, रोहट क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था, लीकेज रोकने और सड़क मरम्मत के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। साथ ही जल संसाधन विभाग, बांगड़ हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं, मौसमी बीमारियों की रोकथाम तथा आगामी गर्मी और मानसून की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा बिजली विभाग में पीएम सूर्य घर योजना, कृषि विद्युत कनेक्शन, कुसुम योजना, बागवानी विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पेंशन सत्यापन और पालनहार योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

इसके साथ ही नगर निगम के कार्यों, रसद विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, रीको और प्रदूषण नियंत्रण मंडल से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रभा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने सोमवार को जिला कारागृह का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जेल परिसर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर और उपाधीक्षक कारागृह जोराराम डांगा भी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button