पाली : राजकीय महाविद्यालयों की लीड समिति की बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास पर हुई चर्चा

पाली : आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार सोमवार को राजकीय विधि महाविद्यालय, पाली में जिले के राजकीय महाविद्यालयों की लीड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना रहा।
बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी (लीड) डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्रतिनिधियों ने भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में राजकीय कन्या महाविद्यालय पाली की प्राचार्य डॉ. विनिता कोका, राजकीय महाविद्यालय मारवाड़ जंक्शन के प्राचार्य डॉ. सम्पूर्णानन्द राखेचा, राजकीय महाविद्यालय सुमेरपुर के प्राचार्य डॉ. हीरालाल, राजकीय महाविद्यालय सोजत सिटी के प्राचार्य डॉ. सुभाषचन्द्र नवल, राजकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तपन पुरोहित तथा राजकीय महाविद्यालय रोहट से डॉ. प्रदीप रणवा उपस्थित रहे।
बैठक में सभी राजकीय महाविद्यालयों तथा उनके अधीन आने वाले कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने और शैक्षणिक समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।



