
पाली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार तथा पाली जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के जिला अध्यक्ष जावेद सिरोहा द्वारा पाली जिले की नई जिला कार्यकारिणी और विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उम्मीद जताई गई कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
नवगठित कार्यकारिणी से यह भी अपेक्षा व्यक्त की गई कि सभी पदाधिकारी मिलकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का आह्वान किया गया, ताकि आने वाले समय में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होकर जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा सके।



