google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान युवा शक्ति दिवस पर पाली में लाइव प्रसारण, सीएम भजनलाल शर्मा ने युवाओं को दी बड़ी सौगातें

पाली : राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला प्रशासन एवं कार्मिक विभाग की ओर से राजस्थान युवा शक्ति दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का समय युवाओं का है, इसलिए उन्हें अपनी ताकत पहचाननी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की उन्नति युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के सशक्तिकरण से ही संभव है। साथ ही उन्होंने युवाओं से विकसित राजस्थान के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा करीब 485 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

इस अवसर पर मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह दिन युवाओं को समर्पित है और सरकार उन्हें अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाएं। साथ ही बताया कि बजट में खेलों के लिए विशेष पैकेज भी दिया गया है, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नई पीढ़ी को तैयार करना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी, उप निदेशक संजय खान, हर्षवर्धन और अनिल शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button