google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

होली स्नेह मिलन में सेवा का रंग, पाली में 194 जरूरतमंदों को राशन किट वितरित

पाली : श्री हिन्दू सेवा मंडल, पाली के तत्वावधान में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में इस बार सेवा और सद्भाव का विशेष संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा 194 जरूरतमंद लाभार्थियों को राशन किट वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे खिल उठे।

समारोह में संस्था के अध्यक्ष डॉ. एम.एस. लोढ़ा, सचिव कमल किशोर गोयल, संरक्षक पं. शम्भुलाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन चंद मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बालाल सोलंकी, उपाध्यक्ष केवलचंद कवाड़, कोषाध्यक्ष गुरुचरण हेड़ा व सहसचिव एडवोकेट अशोक अरोड़ा ने उपस्थित सदस्यों व लाभार्थियों को होली और भारतीय संस्कृति के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

संस्था के प्रवक्ता देवराज शर्मा ने बताया कि भारतीय नवसंवत्सर से पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में गरीब राशन कार्ड योजना के तहत राशन किट वितरित किए गए। इस दौरान श्रीकिशन दायमा, दिनेशचंद मेहता, सोहनलाल बिड़ला, कानसिंह राणावत, कंवरलाल मंडोरा, रमेशचंद्र शर्मा, छंवरलाल कच्छवाहा, केशर सिंह राजपुरोहित, जब्बरमल जांगिड़, अनिल कुमार गुप्ता, अशोक गौड़, भीम सिंह मेहता व भूपेंद्र सिंह खेड़ा सहित कई सदस्यों ने वितरण में सहयोग किया। इससे पूर्व आयोजित साधारण सभा में संस्था द्वारा शहर के आठों स्वर्गाश्रमों में जीवदया, सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में विजय नाथ और जेठूसिंह राजावत ने सहयोग किया। अंत में अध्यक्ष डॉ. एम.एस. लोढ़ा ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button