google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

नाना में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने उपतहसील व पुलिस थाने का किया औचक निरीक्षण

पाली : जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने मंगलवार को नाना उपतहसील का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण और आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने नाना पुलिस थाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में रखी जाने वाली विभिन्न पंजिकाओं, इन्द्राज, लंबित मामलों और कार्रवाई की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामलों के समयबद्ध निस्तारण और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार जितेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button