google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : किशोर एवं शिशु गृह का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी—सफाई व बाल कल्याण के दिए निर्देश

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के सचिव (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी ने बुधवार को राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह तथा राजकीय शिशु गृह, पाली का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी ने दोनों संस्थानों में साफ-सफाई, बच्चों के लिए उपलब्ध कपड़े, बिस्तर, भोजन, पोषण, चिकित्सा सुविधाएं, पालनागृह व्यवस्था और भवन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया।

उन्होंने गृह में रह रहे बालकों से संवाद कर मिल रही सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था, परिवार से मुलाकात और न्यायमित्र द्वारा प्रकरण की जानकारी के बारे में भी जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि उन्हें पर्याप्त पोषित आहार, नाश्ते में चाय-दूध एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से मिल रही हैं। मनोरंजन और मानसिक विकास के लिए बच्चों को इंडोर गेम्स जैसे कैरम, सांप-सीढ़ी और लूडो उपलब्ध कराए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गृहों में बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण वातावरण बनाए रखें, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करें और विशेष रूप से पालनागृह की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। इस दौरान न्यायमित्र खुमाराम परिहार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button