google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : NSS शिविर, विद्यार्थियों ने सरस डेयरी का किया शैक्षणिक भ्रमण, दुग्ध प्रसंस्करण की ली जानकारी

पाली : पीएमश्री बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत बुधवार को सरस डेयरी, पाली का शैक्षणिक भ्रमण किया। शिविर के पंचम दिवस की शुरुआत प्रार्थना सत्र और योगाभ्यास से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों को डेयरी का भ्रमण कराया गया।

प्रधानाचार्य बसंत कुमार परिहार ने बताया कि इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दूध संग्रहण, गुणवत्ता जांच, पाश्चुरीकरण, पैकेजिंग प्रक्रिया सहित दही, पनीर, घी और श्रीखंड के निर्माण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने उत्सुकता के साथ कई सवाल पूछे, जिनका डेयरी प्रभारी सोहनी देवी ने सरल भाषा में जवाब दिया।

इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार जागरीवाल, गणपतलाल पन्नू, रविंद्र ठेबरा, अरविंद जोशी और अंकिता शर्मा भी मौजूद रहे।

भ्रमण के बाद शिविर के शेष सत्र में विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान, स्वच्छता अभियान और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता का विकास हो सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button