विश्व जल दिवस पर पाली में ‘अंजुली’ अभियान: जल बचाने का संकल्प, जागरूकता कार्यक्रम में उमड़ा जनसमर्थन

पाली : विश्व जल दिवस के अवसर पर भारतीय जैन संघटना (BJS), पाली द्वारा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘अंजुली’ कार्यक्रम के तहत कार्यशाला एवं जन-जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पानी बचाने का संकल्प लिया।
संस्था के सचिव बसंत सोनी मांडिया एवं दीपमाला सिंघवी ने बताया कि उपस्थित लोगों ने पानी को अनमोल धरोहर मानते हुए इसके संतुलित उपयोग और संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जल संकट से निपटने के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में हनुमान प्रसाद मीणा (XEN), सुरेश बोहरा (ADO), हर्षवर्धन पुरोहित (ADO जल विभाग), ईश्वर सिंह (मैनेजिंग डायरेक्टर) सहित विभिन्न वक्ताओं ने जल संरक्षण के व्यावहारिक उपायों पर प्रकाश डाला।

इस दौरान आयोजित वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – धनेश जैन, द्वितीय स्थान – छवि जिंदानी, तृतीय स्थान – लखपत राज सिंघवी ने प्राप्त कर नकद पुरस्कार हासिल किए।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन तृप्ति गुंदेचा, राजू (MTP), सीमा मरलेचा, राजेश हिंगड़ द्वारा किया गया। वहीं रजनीश कर्नावट, विकास बुबकिया, राजू मेघवाल, सुरेन्द्र मरलेचा, वंदना कोका, रीतू मेहता, मनन जैन और राजकुमार कटारिया ने भी जल संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में राज्य अधिवेशन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।



