google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान दिवस पर पाली में सजी सांस्कृतिक संध्या, लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

पाली : राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा लाखोटिया उद्यान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में गुरुवार को प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शिरकत कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी सचिव पी. रमेश भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली, जहां कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में लंगा गायन, घूमर, कालबेलिया, चरी और तेरहताली नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र परिहार ने शहनाई वादन, कासम खालंगा एवं नेहा किशनगढ़ ने चरी नृत्य, गंगादेवी पादरला ने तेरहताली नृत्य, रणजीत कुमार बालोतरा ने सफेद बाल गैर, पारस नाथ ने कालबेलिया नृत्य, तथा गजेन्द्र कुमार बालोतरा ने लाल आंगी गैर की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री, जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रभा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, पर्यटन विभाग की सरिता फिडौदा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत करते हुए दर्शकों को एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button