google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रानी नगर पालिका में ‘विकसित शहरी वार्ड अभियान’ की शुरुआत, पेयजल-बिजली समस्याओं पर अधिकारियों को सख्त निर्देश

पाली : नगर पालिका रानी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत वार्ड संख्या 14 और 15 का निरीक्षण कर आमजन की समस्याएं सुनी गईं।

निरीक्षण के दौरान वार्ड 14 की पार्षद शीता देवी एवं वार्ड 15 की पार्षद सेटकी बाई भी मौजूद रहीं। इस दौरान क्षेत्र में मुख्य रूप से पेयजल और बिजली (लाइट) से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिस पर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए।

अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा और इस अभियान के माध्यम से शहरी विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

कार्यक्रम में एईएन कृष्ण मुरारी शर्मा, पूर्व चेयरमैन भरत राठौड़, पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा, मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत, जयंतीलाल सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अभियान के तहत आगामी दिनों में अन्य वार्डों में भी निरीक्षण कर जनसमस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button