google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

‘मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की शुरुआत, रूपावास में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश

पाली : Ministry of Youth Affairs and Sports के तहत ‘MY Bharat’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से जिले में “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के अंतर्गत रूपावास गांव में नेहरू युवा मंडल द्वारा तालाब परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मंडल सचिव धनराज भाटी ने बताया कि इस स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ आमजन ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। तालाब किनारे साफ-सफाई करते हुए युवाओं ने विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण का संदेश भी दिया। अभियान के दौरान युवाओं ने Bhagat Singh, Rajguru और Sukhdev के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने बताया कि आगामी 23 मार्च (शहीदी दिवस) पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु खिवाड़ा में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर हरिभाई पटेल, भंवर सिंह राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष अशोक भाटी, व्याख्याता खेताराम भाटी, सुरेश चौहान, बिंजाराम घांची, देवेंद्र पटेल, रामनारायण खोरवाल, भरत देवासी सहित कई युवा और ग्रामीण उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से युवाओं में स्वच्छता, जल संरक्षण और राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button