google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

खिवाड़ा में ‘मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ पदयात्रा, शहीदों को नमन, युवाओं ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

पाली : Ministry of Youth Affairs and Sports के ‘MY Bharat’ अभियान के तहत खिवाड़ा में सोमवार को “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद Bhagat Singh, Rajguru और Sukhdev को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

पदयात्रा को पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन गिरधारी सिंह मेड़तिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुमित्रा राजपुरोहित, सरपंच श्रीपाल वैष्णव एवं जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा आखरिया चौक से मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड तक निकाली गई।

इस दौरान युवाओं ने हाथों में तिरंगा और प्रेरक तख्तियां लेकर शहीदों के आदर्शों को याद किया और “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुमित्रा राजपुरोहित ने युवाओं को शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं सरपंच श्रीपाल वैष्णव ने विकसित गांव से विकसित भारत की दिशा में योगदान देने की अपील की। जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर भोपाल सिंह उदावत, सौरभ मेवाड़ा, रवि राजपुरोहित, रोकड़चंद शर्मा, प्रकाश चंदेल, प्रवीण जोशी, फुटरमल, भंवर सिंह राजपुरोहित, हितेश सोनी, गंगा हायशा सहित बड़ी संख्या में युवा और आमजन उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button