google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : 29 मार्च को जिला स्तरीय मूक-बधिर सेमिनार, खेल-कौशल और आत्मरक्षा प्रशिक्षण होंगे मुख्य आकर्षण

पाली : दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत दिव्यांग सेवा समिति, पाली द्वारा जिला स्तरीय तृतीय मूक-बधिर सेमिनार का आयोजन 29 मार्च (रविवार) को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज भवन, वीर दुर्गादास नगर में आयोजित होगा।

समारोह में पाली विधायक भीमराज भाटी और जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री की अध्यक्षता रहेगी, जबकि उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समिति अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि सेमिनार में मूक-बधिर प्रतिभागियों के लिए राइफल शूटिंग, कराटे, लाठी एवं तलवार संचालन जैसे आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण आर्य वीर कमांडो भरत कुमावत और उनकी टीम द्वारा दिया जाएगा।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बालिकाओं और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत एकल एवं सामूहिक नृत्य कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इस सेमिनार में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. गौरव कटारिया, डॉ. ए.एन. योगी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ज्योति स्वरूप अरोड़ा, उद्योगपति अमरचंद बोहरा, समाजसेवी हिरालाल व्यास सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति के अध्यक्ष मुकेश सोनी, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन और मंत्री घेवरचंद आर्य सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। यह आयोजन न केवल मूक-बधिर प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का मंच बनेगा, बल्कि समाज में उनके प्रति जागरूकता और सम्मान को भी नई दिशा देगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button