google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : जीएसटी आउटरीच प्रोग्राम, व्यापारियों से सीधा संवाद, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

पाली : केन्द्रीय माल एवं सेवा कर (GST) विभाग द्वारा पाली में बुधवार को ट्रेड एसोसिएशन भवन, मंडिया रोड पर जीएसटी आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक संवाद कर जीएसटी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आयुक्त हनवंत सिंह पूनिया ने की। उन्होंने जीएसटी के प्रभावी क्रियान्वयन, करदाताओं की सुविधा और विभाग व व्यापार समुदाय के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही जीएसटी रजिस्ट्रेशन के फायदे, करदाताओं की जिम्मेदारियां और लघु उद्योगों के लिए सरल प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापार से जुड़े मुद्दों का समाधान, सुझावों का आदान-प्रदान और विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना रहा। इस दौरान व्यापारियों की शंकाओं का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही किया गया।

इस अवसर पर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र दवे, आईसीएआई पाली शाखा के उपाध्यक्ष कौस्तुभ देवड़ा, संयुक्त सचिव अमित जैन सहित कई व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की खास झलक जीएसटी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना रही। यह रथ शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हुए बैनर और पोस्टर के माध्यम से “GST 2.0” के प्रावधानों की जानकारी आमजन और व्यापारियों तक पहुंचाएगा। संवाद सत्र के दौरान अधीक्षक जितेंद्र अवस्थी, गोपाल लाल मीणा और पियूष कुमार ने व्यापारियों द्वारा उठाए गए सवालों और समस्याओं का विस्तार से समाधान किया।

बड़ी संख्या में व्यापारियों और पेशेवरों की भागीदारी के साथ यह कार्यक्रम बेहद उपयोगी और सफल रहा। अंत में विभाग ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button