google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : बाल गृहों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जांच, बच्चों से सीधे संवाद कर ली फीडबैक

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार पाली जिले में बाल अधिकारों और सुविधाओं की स्थिति जानने के लिए बाल गृहों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार एवं सचिव विक्रम सिंह भाटी ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बाल गृह में साफ-सफाई, बच्चों के लिए उपलब्ध कपड़े, बिस्तर, भोजन एवं पोषण, चिकित्सा सुविधाएं, पालनागृह व्यवस्था और भवन की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने सम्प्रेषण गृह में रह रहे बालकों से सीधे संवाद कर भोजन की गुणवत्ता, पढ़ाई, खेल-कूद और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों को इंडोर गेम्स जैसे केरम, सांप-सीढ़ी और लूडो की उपलब्धता के बारे में भी अवगत कराया गया।

निरीक्षण के दौरान बाल कल्याण समिति और स्टाफ को निर्देश दिए गए कि बच्चों के प्रवेश के समय उनके परिजनों को शीघ्र सूचना दी जाए और उन्हें बाल न्याय मित्र की सेवाएं तुरंत उपलब्ध करवाई जाएं। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

मौके पर सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग डॉ. टीना अरोड़ा और समन्वयक कन्हैयालाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह निरीक्षण बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button