google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

निंबाड़ा स्कूल में मेगा पीटीएम और रिजल्ट घोषित, सैनिक स्कूल चयन पर छात्र पार्थ का सम्मान

पाली : पाली जिले के निंबाड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषणा एवं मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन से हुई। इस अवसर पर सरपंच हबीब खान ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

एसएमसी अध्यक्ष सरदार खान ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य संतोष पालरिया ने नव प्रवेश एवं प्रवेशोत्सव अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र पार्थ का सम्मान रहा, जिनका चयन सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हुआ है। इस उपलब्धि पर उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रज्जाक खान, अमजद खान, शरीफ खान, सद्दीक खान सहित शिक्षकगण शामिल रहे।

यह आयोजन न केवल परीक्षा परिणाम साझा करने का मंच बना, बल्कि विद्यालय, अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में भी एक अहम पहल साबित हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button