google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली: जलभराव से त्रस्त कृष्णा नगर में फूटा जन आक्रोश, कलवर्ट निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन

पाली : सरदार समंद रोड स्थित कृष्णा नगर में हर वर्ष बारिश के दौरान होने वाले भीषण जलभराव से परेशान स्थानीय निवासियों ने गुरुवार को जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संगठन महामंत्री भंवर राव के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में दर्जनों महिलाएं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कृष्णा नगर का यह क्षेत्र हर बार बारिश में तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अति पिछड़े वर्गों के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। क्षेत्रवासियों ने कई बार जिला प्रशासन और नगर सुधार न्यास से कलवर्ट निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदर्शनकारियों ने नगर सुधार न्यास के अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा, जिसमें जल निकासी के स्थाई समाधान के लिए शीघ्र कलवर्ट निर्माण की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा, पीसीसी सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, पूर्व पार्षद संतोष दुबे, विनोद मोदी, कमलेश भाई, अशोक बैरवा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button