google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

टीबी मुक्त अभियान में पाली का परचम, राज्य स्तरीय समारोह में 4 श्रेणियों में मिला सम्मान

पाली : राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत विश्व क्षय रोग दिवस पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पाली जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई। टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए पाली जिले को चार अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर यह सम्मान प्रदान किया गया। पाली जिले को टीपीटी में द्वितीय स्थान, डिफ्रेंसिव टीबी केयर में द्वितीय स्थान, निक्षय पोषण योजना में चतुर्थ स्थान और एक्स-रे जांच में चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ।

यह सम्मान जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. उजमा जबीन ने प्राप्त किया। कुल पांच कैटेगरी में से चार में स्थान हासिल करना जिले और चिकित्सा विभाग के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों व अधिकारियों को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा टीबी नियंत्रण, पहचान, उपचार और प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्याख्यान भी आयोजित किए गए।

इसके साथ ही बाल क्षय रोग पर विशेष परामर्श सत्र आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों में टीबी की पहचान और उपचार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के स्वास्थ्य अधिकारी, भारत सरकार व World Health Organization के प्रतिनिधि एवं अन्य विशेषज्ञों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल करने का संकल्प दोहराया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button