google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में स्काउट-गाइड का मेगा प्रशिक्षण शिविर, 125 प्रतिभागी सीख रहे नेतृत्व, सेवा और आपदा प्रबंधन

पाली : स्काउट गाइड जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी, पाली में राष्ट्रपति एवं राज्य पुरस्कार के लिए जिला स्तरीय मेगा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। 24 से 28 मार्च 2026 तक चल रहे इस पांच दिवसीय आवासीय शिविर में जिले के 125 स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही तीन दिवसीय प्रकृति अध्ययन शिविर भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 45 रोवर-रेंजर सहभागिता कर रहे हैं।

सीओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि शिविर में प्रतिभागियों को स्वावलंबन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भाव और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला, सीमित संसाधनों में प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, टेंट एवं शेल्टर निर्माण और कपड़ों की सहायता से स्ट्रेचर तैयार करने जैसे व्यावहारिक कौशल सिखाए जा रहे हैं।

प्रकृति अध्ययन शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण केंद्र परिसर में ईको वाटिका तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही एडवेंचर बेस्ड गतिविधियों के माध्यम से नन्हे स्काउट-गाइड सेवा और साहस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

सीओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि राष्ट्रपति एवं राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का संचालन मोहन सिंह राठौड़ द्वारा किया जा रहा है। शिविर में लीला जैन, दौलत सिंह, करमा राम, हिम्मत पटेल, जयपाल सिंह, नसीम बानो, विश्वा परमार, विशाल और हंसा कंवर सहित प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इसके साथ ही 24 से 30 मार्च तक यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस कोर्स का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 44 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस कोर्स का संचालन पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, आलोक शर्मा और डिंपल दवे द्वारा किया जा रहा है। यह शिविर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button