google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

पाली : राजपुरोहित विकास समिति चुनाव, शंकरसिंह दोनदड़ी बने अध्यक्ष, 107 वोटों से शानदार जीत

पाली : पाली के सुंदर नगर स्थित राजपुरोहित समाज छात्रावास में रविवार को हुए चुनाव में शंकरसिंह दोनदड़ी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए राजपुरोहित विकास समिति के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैतानसिंह आऊवा को 107 वोटों के अंतर से हराया।

चुनाव में शुरुआत में चार प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन दो प्रत्याशियों के समर्थन में बैठ जाने के बाद मुकाबला दो प्रमुख उम्मीदवारों के बीच रह गया। कड़ी टक्कर के बाद शंकरसिंह दोनदड़ी ने जीत हासिल की।

रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में समाज के लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मतदान स्थल पर सुबह से ही मेले जैसा माहौल रहा और दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ सक्रिय नजर आए।

मुख्य चुनाव अधिकारी रेवतसिंह केसरिया के अनुसार, कुल 1041 मतदाताओं में से 837 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में शंकरसिंह दोनदड़ी को 465 वोट, शैतानसिंह आऊवा को 358 वोट, जबकि अन्य प्रत्याशियों को नामांकन वापस लेने के बावजूद कुछ वोट मिले। तीन मत अमान्य घोषित किए गए।

चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता चुन्नीलाल चाड़वास सहित कई सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कुशालसिंह लुणावास और राहलु कुमार निम्बाड़ा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जीत के बाद शंकरसिंह दोनदड़ी ने कहा कि समाज भवन को तीन मंजिला अत्याधुनिक स्वरूप में विकसित करना उनका पहला लक्ष्य रहेगा। उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास और एकजुटता के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button