google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक, जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में प्राथमिकता की उठी मांग

पाली : करण सिंह चाली स्थित सभागार में रविवार को वरिष्ठ नागरिक समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. रामलाल मोहबारशा ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विषयों पर अहम निर्णय लिए गए।

बैठक की शुरुआत में महामंत्री नरपत सिंह कुंपावत ने पिछले माह की बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने बताया कि कई स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों को एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। इस पर समिति ने निर्णय लिया कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला रसद अधिकारी से मिलकर वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देने की मांग करेगा।

बैठक में हाल ही में मनाए गए रामनवमी पर्व पर भी चर्चा हुई, जिसमें दिनेश दवे और पूनम सिंह राठौड़ सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।

इस दौरान लुण सिंह राठौड़ ने जनसहयोग के तहत समिति को बैठक के लिए टेबल भेंट करने की घोषणा की, जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया। साथ ही मार्च माह में जन्मदिन होने पर मानक चंद तंवर और पूनम सिंह राठौड़ का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

बैठक में नवरत्न मल गुप्ता, गोपाल दास मुंदड़ा, सूरज देवी सांखला, शिवप्रसाद परिहार, किशोर कुमार वागवानी सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। अंत में महामंत्री द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button